शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा कल पिछोर अनुविभाग के छह थानों का औचक निरीक्षण किया। जहां थानों की व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही शासकीय कार्य उत्कृष्ट निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं बामौरकलां थाना प्रभारी रामराजा तिवारी की थाने के निरीक्षण के दौरान सराहना की और उन्हें जिले का सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी बताया।
एसपी श्री हिंगणकर ने बामौरकलां थाना सहित भौंती, पिछोर, खनियांधाना, मायापुर व रन्नौद थाने का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अच्छे सामाजिक कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने की समझाइश दी।
एसपी ने थानों का रिकार्ड व रजिस्टरों का रखरखाव चैक किया। थाना भौंती के रिकार्ड को अच्छी तरह इन्द्राज करने व रख रखाव के लिये प्रधान आरक्षक लेखक को नगद रिवार्ड की अनुशंसा की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।