शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना गिल्टौरा गांव से आ रही है। जहां कुएं से पानी खींचने के दौरान गिर्री टूट जाने से किशोरी कुएं में जा गिरी। जिससे किशोरी पानी में डूब गई और किशोरी की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर परिजन कुएं पर पहुंचे और किशोरी की लाश को कुएं से निकाला। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार भारती पुत्री योगेन्द्र सिंह जाट उम्र 17 वर्ष अपने घर के पास स्थिति कुएं पर पानी भरने गई थी। पानी खींचने के दौरान कुएं पर लगी गिर्री टूट गई। जिससे युवती असंतुलित हो गई और कुएं में जा गिरी। इस मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे युवती को कुएं से निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।