शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय ने आज भारतीय पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे का नाम भी है। उनके स्थान पर गृह विभाग ने सतना से राजेश कुमार हिंगणकर को शिवपुरी भेजा है। श्री हिंगणकर 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। श्री सुनील कुमार पांडे को 13वीं वाहिनी ग्वालियर भेजा गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।