शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक ट्रक की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जूली पुत्री पप्पू जाटव (14) निवासी ठाकुरपुरा सुबह किसी काम से जा रही थी तभी हैप्पीडेज स्कूल के सामने एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई जिले राहगीर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए और परिजनों को सूचना की। डॉक्टर किशोरी का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके से छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।