इंदौर। भय्यूजी सुसाइड केस में डॉ. आयुषी की मां रानी शर्मा ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डॉ. आयुषी और कुहू के बीच चल रहे विवाद को षड्यंत्र पूर्वक फैलाया गया है। आत्महत्या की असल वजह कुछ और है। पुलिस को कॉल डिटेल की छानबीन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इससे पुलिस को असली वजह का पता चल पाएगा। बता दें कि डॉ आयुषी मूलत: शिवपुरी की रहने वाली है। आयुषी की शादी से पहले तक उसके माता पिता भी खनियाधाना मेें रहते थे। दोनों ने लवमैरिज की थी। दोस्त ने कहा: आयुषी ने परेशान कर रखा था
भय्यू महाराज के एक दोस्त ने पिछले दिनों डीआईजी से मिलाकर कहा कि डॉ. आयुषी से दूसरी शादी करने के बाद महाराज परेशानी में घिर गए थे। तनाव इतना हुआ कि कई बीमारियों ने घेर लिया। कुछ समय पहले वे भंडारी अस्पताल में भर्ती थे। वह उनसे मिलने गया तो डॉ. आयुषी भी वहीं थी। इस दौरान भय्यू महाराज शांत रहे लेकिन जैसे ही डॉ. आयुषी किसी काम से पार्किंग तक गई, महाराज फूटफूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वे दूसरी शादी कर पछता रहे हैं। पत्नी अक्सर विवाद करती है। महिला थाने में घसीटने की धमकी देती है। अब और अपमान सहन नहीं कर सकता। किसी दिन खुद को शूट कर लूंगा। कुछ दिन बाद वह महाराज के घर गया और डॉ. आयुषी को समझाने की कोशिश की। Copyright © 2018
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।