रात को पति के साथ खाना खाकर सोई, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत खंडेलवाल फैक्ट्री के पास रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। कल्पना पत्नी रिंकु कुशवाह का शव शनिवार को घर के बाहर खजूरी के पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर लाश को पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को महिला के पति रिंकू कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी अभी कुछ ही महीने पहले हुई थी। 

रात को सभी के साथ खाना खाकर सोए हुए थे। जब सुबह उठा तो देखा कि कल्पना का शव पेड़ से लटक रहा है। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!