शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नवग्राम मंदिर के पीछे शुक्रवार को दोपहर के समय जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नवग्राम मंदिर के पीछे कुछ लोग हारजीत का दाव लगा रहे हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और यहां से जुआ खेल रहे अनिल उर्फ पवन पुत्र लालचंद्र प्रजापति व अनिल उर्फ काले पुत्र रमेश प्रजापति निवासी कुम्हारा मोहल्ला को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने दोनों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।