शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साखनौर से चोर बिजली का तार व ट्रांसफार्मर से तेल चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनके गांव में लाइट नहीं आ रही है।
जिस पर बिजली विभाग के अधिकारी ग्राम साखनौर एवं आसपास के क्षेत्र में गए तो पता चला कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो गया है तथा खंबों पर लगे तार भी गायब है। चोर यहां से करीब 45 हजार का बिजली का तार चोरी कर ले गए। मामले में एएल अहिरवार पुत्र तेजपाल अहिरवार कनिष्ठ अभियंता म.प्र.क्षेत्र विविकलि की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।