बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिरौला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उधम गुर्जर व उत्तम पुत्र पोटईया गुर्जर निवासी पिपरौदा में चिरौला का हार पोलखो का खेत पर शुक्रवार दोपहर सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वाद-विवाद हो गया।
दोनों जमीन पर अपना हक जता रहे थे। देखते ही देखते मामला गाली-गलौंज तक आ पहुंचा। विवाद होता देख दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की लाठी, पत्थर, लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने उधम की शिकायत पर उत्तम गुर्जर, आशाबाई गुर्जर व उत्तम की शिकायत पर उधम गुर्जर, रणवीर गुर्जर, गौराबाई गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।