शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एबी रोड खेरेवाले मंदिर के सामने एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए ओवरटेक के चक्कर में दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में दूसरा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मुकेशसिंह पुत्र महावीरसिंह तोमर निवासी चार शहर का नाका रानीपुरा ग्वालियर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एबी रोड खेरेवाले मंदिर के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।