शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीमा में भरत बुनकर पुत्र मूलचंद बुनकर 22 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर मूंगफली फसल की निंदाई-गुड़ाई कर रहे थे। परिजन दोपहर करीब 1 बजे घर लौटो तो भरत का शव पंखे के कुंदे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
बताया जाता है कि भरत ने अत्याधिक शराब पी रखी थी और उसन नशे में यह कदम उठाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।