मॉर्निंग वॉक पर निकले कृषि विभाग के सेवानिवृत्त EMPLOYEE ने लगाई फॉसी

0
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली नबाव साहब रोड पर रहने वाले एक सेवा निवृत्त कर्मचारी ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। नबाव साहब रोड पर रहने वाले गोपाल कुशवाह का शव आज सुुबह हरिजन थाने के पास स्थित भरोसी कुशवाह के फार्म में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। 

गोपाल कुशवाह सेवानिवृत्त कर्मचारी था जो 27 नंबर कोठी में कार्य करता था। घर पर गोपाल कुशवाह और उसकी पत्नी थी जबकि उसका लड़का शादी में गया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे गोपाल अपने घर से मॉर्निंग वाूक की कहकर निकले थे, लेकिन गोपाल ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित हरिजन थाने के पास स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब राहगीरों ने गोपाल के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोपाल ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। वैसे गोपाल के घर की स्थिति काफी अच्छी बताई जा रही है। उसका एक लड़का ग्वालियर में रहता है और उसका दो मंजिला मकान भी बना हुआ है तथा एक बोलेरो वाहन भी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!