कोलारस। कोलारस में स्थित बंधन बैंक में शाखा प्रबंधक व डीबीओ ने उपभोक्ताओं के साथ ठगी कर डाली। प्रबंधक व डीबीओ ने 53 उपभोक्ताओं के खाते से लगभग 10 लाख 50 हजार की राशि निकाल ली। जब इस बात का पता उपभोक्ता को चला तो उन्होंने रुपए वापस मांगे जिन्हें मैनेजर ने लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद वह थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस में दर्ज करवाई।
बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक ममलेश राठौर व डीबीओ भरत कुमार सोलंकी ने बैंक के उपभोक्ताओं के 53 उपभोक्ताओं के खाते से राशि निकाल ली। जब खाताधारकों को रुपए निकाले जाने की बात पता चली तो उन्होंने शाखा प्रबंधक ने कई बार पूछताछ की लेकिन उन्होंने कुछ दिनों तक तो उपभोक्ताओं से टालमटोली की जब सख्ती से रुपए मांगे तो देने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से की।
शिकायत प्राप्त होने पर बैंक की वरिष्ठ अधिकारी सीमंता पुत्री भोलानाथ निवासी ग्राम पथरा थाना सोनामुखी, कोलारस आईं और उन्होंने शिकायत पर जांच की तो पता चला कि शाखा प्रबंधक ममलेश राठौर व डीबीओ भरत कुमार सोलंकी ने 53 उपभोक्ताओं के खाते से 1 जनवरी से 29 जून के बीच 10 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। जिस पर सीमंता की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने बैंक प्रबंधक व डीबीओ पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।