शिवपुरी। खबर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां नौहरीकलां के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास तंबाकू थूक रहे एक युवक का पेर फिसल जाने से युवक ट्रेन से गिर गया। युवक के दोनों पैरों पर से ट्रेन गुजर गई। जिससे युवक के दोनों पैर कट गए। इस हादसे के बाद युवक के साथियों ने चैन पुलिंग की और ट्रेन को रोका। ट्रेन को रोककर घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां युवक की इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार अनिल जाटव पुत्र रामअवतार जाटव उम्र 19 साल निवासी नौहरीकलां अपने साथी संजय पुत्र बादामी जाटव के साथ जमौनिया से एक शादी सहारोह में शामिल होकर ग्वालियर दमोह पेसेंजर से लौट रहा था। तभी नौहरी कलां के पास ही युवक तंबाकू थूकने गेट पर गया।
तंबाकू थूकते समय युवक का पेर फिसल गया और युवक ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे के बाद ट्रेन में लोगों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन को रूकवाया। पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।