रंजिश पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, आधा दर्जन घायल

NEWS ROOM
0
कोलारस। अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कूड़ाराई में गुरुवार की देर रात रंजिश को लेकर यादवों के एक गुट ने कुल्हाड़ी एवं लाठियों से लैस होकर दूसरे गुट के लोगों के घर पर जाकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन ग्रामीणों को चोटें आई हैं, इस हमले में किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैरों व आंखों के नीचे-ऊपर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फरियादी विश्राम सिंह पुत्र सिया यादव निवासी कूड़ाराई गुरूवार की रात 9 बजे परिवार के साथ घर पर था, इसी दौरान सुघर सिंह, हिन्न्म सिंह यादव, संतोष यादव एवं अजव सिंह यादव गांव में रामजीलाल के घर पर आकर मां-बहन की गालियां देने लगे जब गाली देने से मना किया तो सुघर सिंह यादव ने कंान के ऊपर डंडा मारा तथा हिन्नाम यादव, संतोष एवं अजव सिंह ने एक राय होकर जो मिला सबकी लाठियों से जमकर पिटाई लगा दी जिससे विश्राम सिंह के सिर, आंख एवं हाथों में चोट आई हैं, वहीं विश्राम की पत्नी मिश्रो वाई के सिर, दोनों हाथों में गंभीर चोट हैं और कपड़े खून से लाल हो गए, यही नहीं हमलावरों ने रामजीलाल के सिर को भी लहुलुहान कर दिया। राधे यादव की डंडों से बुरी तरह से पिटाई की जिसके शरीर पर सूजन है वहीं पवन यादव को जमीन पर पटक-पटक कर डंडे बरसाए।  

इतने पर भी तसल्ली नहीं हुई तो जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए अब आगे से नहीं बचोगे, जान लेकर ही रहेंगे। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक्सरे रिर्पोट के आधार पर आगे धारा बढ़ाए जाने की बात कही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!