शिवपुरी। उपसंचालक अनूप सिंह भारतीय के पिता दिलीप सिंह भारतीय का ग्वालियर ठाटीपुर में अपने गृहनिवास पर हृदयघात से निधन हुआ। वह 94वें वर्ष की आयु के थे। स्व. दिलीप सिंह भारतीय शिवपुरी और ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी में क्षेत्रीय लेखाकार के पद पर पदस्थ रहे थे। उनके 4 पुत्र और तीन पुत्री है।
साथ ही सेवा निवृत्ति के बाद वह छात्रावासों में नि:शुल्क शिक्षा देते थे तथा गरीब छात्रों को अपनी पेंशन से पढाई के लिए पैसे देते थे तथा गरीब बच्चों की मदद करते थे।
उनकी अत्येष्ठी आज शाम 4 बजे की जाएगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में 23 जून 2018 को प्रात: 11 बजे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रृद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।