भाजपा भगाओ किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा को पोहरी में मिल रहा है जनसमर्थन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा विधानसभा क्षेत्र के 198 गांवों में पहुंच चुकी है जहां लोगों का अपार जनसमर्थन यात्रा को प्राप्त हो रहा है। उक्त यात्रा में कांग्रेसी नेता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखकर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर कर रहे हैं वहीं उनके साथ किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा भी यात्रा में शामिल हैं। कांग्रेसी जनता को बता रहे हैं कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश में किस तरह कुशासन कायम हो गया है जहां आमजन की कोई सुनवाई नहीं है। 

प्रदेश मेें अफसरशाही हावी है वहीं जनता के छोटे छोटे काम भी नहीं हो रहे हैं। इसी तरह देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है। नोटबंदी, जीएसटी ने व्यापारियों और आमजन की कमर को तोड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। सीमा पर जवान मर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है इसके बावजूद भी भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार देश में विकास होने की बात कह रही है। श्री तोमर का कहना है कि भाजपा के इस छलावे को वह यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे आगामी चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाए। 

यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, पिपलोदा बंधू, पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस पोहरी संजीव शर्मा बंटी भैया, पूर्व महामन्त्री युवक कांग्रेस विधानसभा पोहरी मनिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सरपंच खोरघार रोरी राम रावत, महेन्द्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह कुशवाह, युवा नेता केपी सिंह रावत, सेक्टर प्रभारी घनश्याम यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!