पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में बीते रोज खाना बना रही महिला आग की चपेट में आ गई। जिससे महिला बुरी तरह से जल गई। महिला को चिल्लाता देख परिजन आए और महिला को बमुश्किल आग से बचाया। जब तक महिला की साड़ी में लगी आग को बुझा पाते महिला बेहोश हो गई। परिजन महिला को लेकर तत्काल पिछोर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां महिला की हालात स्थिर है।
जानकारी के अनुसार पिछोर के ग्राम बामौर में कल सुबह एक महिला गीता पत्नि अरविंद लोधी उम्र 30 वर्ष खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से झुलस गई जिसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीे कराया गया है।
महिला की हालत भी स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।