शिवपुरी। शहर की पब्लिक को बेबकूफ बनाकर शहर छोडक़र भागे भाजपा नेता के भाई पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने तीन हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। बीते एस साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी फरार हुए भाजपा नेता आनंद जैन के भाई विनोद जैन और उसकी पत्नि मीना जैन निवासी दुर्गा टॉकीज के पास शिवपुरी की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद आज एसपी सुनील कुमार पांडे ने फरार आरोपी विनोद जैन पर 3 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।
उक्त इनाम पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 ब-1 में निहित प्रावधानों के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपराध क्रमांक 473/17 धारा 420, 34 ताहि थाना कोतवाली जिला शिवपुरी के तहत की गई हैै।
जिसके तहत जो कोई भी व्यक्ति इनकी गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करेगा। या बंदी बनाएगा उसे उक्त इनाम दी जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।