बदरवास। जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास के ग्राम कुल्हाड़ी के पास एबी रोड़ पर कल मंगलवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में कल्याण जाटव निवासी अटरूनी, राजधर सिंह यादव निवासी लिलवारा, देवीलाल जाटव निवासी सिंघारई, रमेश जाटव निवासी लुकवासा, रामकृष्ण जाटव निवासी अटरूनी शामिल हैं।
उक्त सभी यात्री लुकवासा से आटो में सवार होकर बदरवास जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बदरवास उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।