घर के सो रही महिला के साथ पड़ौसी ने किया बलात्कार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड नं. 15 में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ौसी ने दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नं. 15 में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार की गर्मी ज्यादा होने की वजह से वह आंगन में सो रही थी।

रात करीब 11:30 बजे पड़ौस में ही रहने वाला युवक माधौ गुर्जर आंगन में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय महिला के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे।

सुबह के समय महिला ने अपने साथ घटित घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!