शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड कोलारस गैस गोदाम के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि रात के समय किशोरी उनके साथ सो रही थी, सुबह जब उठे तो देखा कि वह लापता है जिस पर किशोरी की खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को विजय जाट जो पड़ोस में रहता है, के साथ देखा गया था।
जब तलाश किया तो पता चला कि विजय जाट भी घर से गायब है जिस पर संदेह के आधार पर परिजनों ने थाने में विजय जाट के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।