शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड इंदरपुल के पास एक लोडिंग वाहन पलट गया। जिस कारण वाहन में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अर्जुन पुत्र कालूसिंह चौहान विासी सुकलिया थाना हीरानगर इंदौर ने पुलिस को बताया कि वह घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
लेकिन जब बस नहीं मिली तो वह एक लोडिंग पिकअप वाहन में बैठ गया। जहां पिकअप के चालक ने वाहन को तेजी से चलाया जा रहा था मना करने पर वह नहीं माना जिस कारण वाहन पलट गया। घटना में अर्जुन को चोटें आईं।
वहीं दूसरी घटना में आयसर के चालक ने हनीफ पुत्र वाजिद खान निवासी विरहरू थाना सैया जिला आगरा उप्र के ट्रक में पीछे से तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रक का चालक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।