शिवपुरी। शिवपुरी से झांसी पहुंची मशाल यात्रा के स्वागत के लिए झांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंची। शिवपुरी की गणेश गंग डांस क्रू टीम ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगता के दौरान टीम के आनंद जाटव, अजय मौर्य, रोहित राठौर, दीपक प्रजापति, रोहित परिहार, ज्योति परिहार, आकाश प्रजापति और शशि सिकरवार ने एक से बढ़कर एक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
जिस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मौजूद जजों ने अपने निर्णय में गणेश गंग डांस क्रू को प्रथम स्थान दिया।
जिनके सदस्यों को मशाल यात्रा की अगुवाई कर रहे जेलर बीएस मौर्य ने उन्हें 1 हजार रुपए नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया और प्रतिभागियों की प्रशंसा की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।