शिवपुरी। बीती रात्रि ग्वालियर से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दंपत्ति कोलारस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त दंपत्ति ग्वालियर से ट्रेन में बैठकर अपने घर जा रहे थे। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुना निवासी गोविंद नामदेव अपनी पत्नि आरती नामदेव के साथ ग्वालियर से इंदौर इंटरसिटी ट्रेन में गुना जाने के लिए बैठे थे। जहां रात्रि के समय कोलारस से कुछ दूर ट्रेन पहुंची ही थी उसी समय उक्त दंपत्ति ट्रेन से गिर गए हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दंपत्ति दुर्घटनावश ट्रेन से गिरे हैं या उनके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है।
इस मामले में रेलवे पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं कोलारस पुलिस भी मामला रेलवे पुलिस का बता रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।