दहेज के लिए सविता को घर से निकाला, सपरिवार मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना पुलिस ने एक पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर से उसके पति ससुर और और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩ का मामला दर्ज किया है। आरोपीगणों ने पीडि़ता की मारपीट कर उससे 2 लाख रूपए की मांग करते हुए घर से भगा दिया था तब से ही वह अपने पिता के घर जवाहर कॉलोनी में रह रही थी, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे थे जिससे तंग आकर उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में आकर शिकायत दर्ज करा दी थी। 

जानकारी के अनुसार सविता निवासी जवाहर कॉलोनी का विवाह वर्ष 2012 में इटारसी के पंजाबी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी ब्रजेंद्र के साथ हुआ था। उस समय पीडि़ता के पिता ने पुत्री को खूब दान दहेज देकर विदा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपियों के मन में लालच उत्पन्न हो गया और उन्होंने पीडि़ता से 2 लाख रूपए अपने पिता से लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। 

जब पीडि़ता आरोपियों की उक्त मांग को पूरा नहीं कर सकी तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी पति ब्रजेंद्र, ससुर महादेव और सास क्षमा जोशी पीडि़ता को फोन लगाकर और उसके घर पर आकर प्रताडि़त करते थे जिससे तंग आकर उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!