बीईओ का स्कूलों का औचक निरीक्षण, शाला प्रभारी मिले नदारद

0
शिवपुरी। प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप जिले की सूखा ग्रस्त तहसीलों के समस्त प्राथमिक औऱ माध्यमिक विद्यालयो में पढऩे वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध  कराने के निर्देश समूह संचालको को दिए गए हैं। जिसका निरीक्षण शुक्रवार को कोलारस विकास खण्ड के बीईओ एस के अटारिया ने क्षेत्र के विधालयो  का औचक निरीक्षण किया। जानकारी देते हुए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस के अटारिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय एव माध्यमिक विद्यालय सेसई सडक़ पर मध्यान भोजन वितरण तो पाया गया जो मीनू अनुसार  नही था। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धरमपुरा सुबह 10:20 बजे बन्द पाया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय 10:30  बजे  बंद पाई गई।

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हीरापुर 10 :40 बजे बन्द मिली, जबकि रसोइया भगवती गुर्जर उपस्थित थी। जिसमें 2 बच्चे माध्यमिक एवं 8 बच्चे प्राथमिक विद्यालय के पाए गए। भोजन की क़्वालिटी खराब पाई गई। प्राथमिक विद्यालय बोलाज बन्द पाया गया यहाँ एक भी शिक्षक उपस्थित नही मिला। 

इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक एवम प्राथमिक विद्यालय देहरवारा खुला पाया गया जहाँ मोहन सिंह यादव और शिवनंदन धुर्वे उपस्थित मिले और दोनों विद्यालय में 40 बच्चे मध्यान्ह भोजन करते मिले। बीईओ श्री अटारिया ने  बताया की अनुपस्थित मिले देवेंद्र जैन, रामजी लाल कदम्ब, रमेश सिंह रावत व रामस्वरूप वर्मा के खिलाफ करवाई की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!