शिवपुरी। बीते 7 जून को ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी गया ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 1077 आज कोटा झांसी फोरलाइन हाईवे पर स्थित श्रीनाथ होटल के पास लावारिश हालत में खड़ा मिला। जिसकी सूचना सुरवाया पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर बहोड़ापुर थाना पुलिस को ट्रक के मिलने की जानकारी दी।
सर्पदंश से महिला की मौत
शिवपुरी। करैरा के ग्राम झंडा में विगत रात्रि अपने घर में सो रही एक महिला बतीबाई पत्नि गयादीन प्रसाद जाटव उम्र 45 वर्ष को सांप ने काट खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।