मनमाने बिजली के बिल देकर किसानों को जेल भेज रही है भाजपा सरकार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। किसान कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही भाजपा भगाओ किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा तीसरे दिन सुभाषपुरा ब्लॉक के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणजनों से रूबरू होते हुए उन्हें बताया कि किस तरह भाजपा सरकार की दमनात्मक नीतियों के कारण किसान मध्यप्रदेश एवं देश में आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। किसानों को मनमाने बिजली के बिल देकर लूटा जा रहा है और यदि वे उन बिलों को जमा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है जिससे कांग्रेस हुकूमत की याद ताजा हो रही है।

यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, डॉ. केएल राय, संजीव शर्मा बंटी, वीरेेंद्र शर्मा, वीरेंद्र रावत, लक्ष्मणङ्क्षसंह गुर्जर, राधेश्याम शर्मा, रामेश्वर धाकड़, रवि शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। आज यात्रा पोहरी विधानसभा के सुभाषपुरा ब्लॉक के ठेह सतनबाड़ा खुर्द, सतनबाड़ा, कांकर, नयागांव, करई, अहमदपुर, बारां पतारा, ब्लूखो, करई, केरऊ, डोंगरी, झोंपड़ी, धौलागढ़, इंदरगढ़, सुभाषपुरा, नयागांव सहित लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामों में पहुंची।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!