पोहरी विधानसभा के ग्राम बेहरदा पहुंची भाजपा की विकास यात्रा

0
शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र पोहरी में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा विधानसभा के अंतिम छोर के ग्राम बेहरदा सहित गोवरा, धीमपुर, रजौआ, गोदरी, ठागोसा, रूपापुरा, सड़ एवं ककरई ग्रामों में पहुंची। विकास यात्रा में विधायक प्रहलाद भारती, मण्डल अध्यक्ष रामबाबू मंगल एवं अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामजनों के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक भारती ने ग्रामजनों को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ’संबल’ के बारे में बताया। 

उन्होने बताया सरकार ने अधिकांश गरीब जनता को इस योजना के दायरे में लाने का प्रयास किया है। योजना में 5 बीघा से कम कृषि भूमि के किसान तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ग्राम पंचायत में इस योजना हेतु पंजीयन करावें। उक्त योजना में पंजीकृत व्यक्तियों को प्रतिमाह 200 रू फ्लैट दर पर विजली दी जाएगी तथा पिछले घरेलू बिजली बिल माफ किए जाने की भी योजना है। इस योजना में महिलाओं को गर्भावस्था में रू 4000 तथा प्रसव उपरान्त रू 12000 की राशि प्रदाय की जावेगी। 

किसी कारण से सामान्य मृत्यु पर 2 लाख तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 04 लाख की राशि का भुगतान किया जावेगा। इसी प्रकार आंशिक अपंगता होने पर 01 लाख तथा स्थाई अपंगता होने पर 02 लाख की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा दी जावेगी। विधायक भारती ने अधिक से अधिक ग्रामवासियों से पात्राता के अनुसार पंजीयन कराए जाने की बात कही। विधायक भारती ने किसानों द्वारा सहकारी संस्थाओं से लिए गए ऋण के समायोजन हेतु प्रारंभ की गई ’समाधान’ नामक योजना के संबंध में भी जानकारी दी। 

विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में उपस्थित जन समुदाय को भाजपा सरकार के विगत वर्षों के कार्यकाल में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी बताया। विधायक भारती ने विभिन्न ग्रामों में आमजन की समस्याऐं भी सुनीं तथा उनका निराकरण किए जाने का आश्वासन भी दिया। भाजपा की विकास यात्रा को विभिन्न ग्रामों में अपार जन समर्थन मिल रहा है। विकास यात्रा के दौरान विधायक भारती के साथ भाजपा मण्डल बैराड के अध्यक्ष रामबाबू मंगल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल यादव, हाकिम यादव, मुन्नालाल रावत, अभिषेक गुप्ता, राजेन्द्र धाकड जौराई, हाकिम यादव पचीपुरा, रामनरेश यादव, राजेश कुशवाह एवं ग्राम सरपंच एवं ग्रामजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!