शिवपुरी। पोहरी के ग्राम नोनेटा चक की रहने वाली एक 19 वर्षीय विवाहित महिला का एक युवक ने अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर बलात्कार कर दिया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366, 376 का मामला दर्ज कर लिया है। 19 वर्षीय नवविवाहिता बीते 25 जून को अपने घर में सो रही थी।
रात्रि में वह लघुशंका के लिए जागी और घर के बाहर आई तो वहां मौजूद आरोपी रामनिवास आदिवासी ने उसका अपहरण कर उसे अमरकुई के जंगल में ले गया जहां उसके साथ आरोपी ने बलात्कार कर दिया और मौके से फरार हो गया। पीडि़त महिला ने कल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।