शिवपुरी। करैरा के न्यायालय परिसर में कल दोपहर पेशी पर आए एक युवक ने कोर्ट मुंशी आरक्षक गणेशराम के साथ धक्का मुक्की कर दी और उसे शासकीय कार्य करने से रोक दिया। जिसकी शिकायत आरक्षक ने करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 353 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
दोपहर करैरा न्यायालय में आरोपी कल्ला उर्फ काशीराम केवट निवासी ढांड़ दिनारा पेशी पर आया हुआ था। वहीं उसकी पत्नि भी किसी मामले में न्यायालय में तारीख पर आई थी। जैसे ही उसकी पत्नि ने न्यायालय कक्ष में प्रवेश किया तभी आरोपी कल्ला भी कक्ष में प्रवेश करने लगा जिस पर कोर्ट मुंशी गणेशराम ने आरोपी को कक्ष में जाने से रोका तो आरोपी ने उसके साथ धक्का मुक्की कर अभद्रता कर दी।
घटना के बाद मौके पर न्यायालयीन स्टाफ एकत्रित हो गया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में आरक्षक ने उक्त घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।