कैरोसिन डालकर महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 जाटव मोहल्ला में किराये से रहने वाली अंगूरी पत्नी अतर सिंह जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी मड़ीखेड़ा ने आज सुबह 6.30 बजे खुद के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। जबकि घटना के समय महिला का पति अतरसिंह बोर पर पानी भरने गया हुआ था। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने मौके पर आकर आग बुझाई और एम्बुलेंस को सूचना दी। जब काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आई तो ऑटो की मदद से अस्पताल लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया गया। महिला 80 प्रतिशत जली हुई अवस्था में है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने किन कारणों के चलते खुद को आग लगाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!