हम देश के लिए गोली खाते है, लेकिन शिवराज सरकार की लापरवाही से मां और दादी की जान चली गई

Updesh Awasthee
0
बदरवास। खबर जिले के थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सबार घायल मौके पर तडपते रहें। परंतु आधे घण्टे तक शिवराज सिंह सरकार की 108 मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिससे इस हादसे में घायल दो महिलाओं ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उक्त महिलाएं कश्मीर में तैनात आर्मी के सैनिक की मां और दादी थी। जिसे देखकर सैनिक की आंखों में आंशु आ गए और वह शिवराज सिंह सरकार को कोसता हुआ बोला कि हम देश के लिए पत्थर और गोलियां खाते है। और यहां शिवराज सरकार की लापरवाही से मेरी मां और दादी की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार बदरवास-अटलपुर मार्ग के पास इंडियन आर्मी के कश्मीर सेक्टर में पदस्थ जवान नितिन सिंह चौहान अपनी कार क्रमांक एमपी 09 सीके 2820 से इटावास से मेघनगर जा रहे थे। तभी अटलपुर के पास कार का अचानक अगला पहिया फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाते हुए सडक़ के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में पांच लोग सबार थे। जिसमें पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए। 


इस हादसे के बाद आर्मी में पदस्थ जवान नितिन सिंह ने 108 को फोन लगाया। परंतु हादसे के आधे घण्टे तक 108 मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस हादसे में आर्मी के जवान की मां कटोरी बाई,और दादी कुसुमलता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कार में सबार जवान के पिता रामप्रताप सिंह चौहान और जवान की 15 वर्षीय बेटी श्रष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार घायल जवान नितिन चीख-चीख कर कह रहा था कि हम देश के लिए गोली खाते है। लेकिन आज हादसे के बाद आधे घण्टे तक मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। अगर एम्बूलेंस समय पर पहुंच जाती तो मेरी मां और दादी की जान नहीं जाती। 

बेटी बोली आप हिम्मत रखो
इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय श्रष्टि की कमर में चोट आई है। वह इस चोट से खड़ी नहीं हो पा रही थी। लेकिन अपने पिता को समझाते हुुए कह रही थी कि आप अपने आप को संभालों,मैं हू तुम्हारे साथ। 15 वर्षीय श्रष्टि के इन शब्दों को सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखे भर आई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!