कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के सिंघारई गांव में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने बंदूक से फायर झोंक दिए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि लाठी-लुहांगी और फर्शों से 11 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं सहित बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी रिंकेश (20 साल) पुत्र वीरसिंह यादव की रिपोर्ट पर आरोपी शीलकुमार यादव, कल्ले यादव, देशराज यादव, रामसिंह यादव, शत्रुधन यादव, विजय कुमार यादव, बेताल यादव और नरेन्द्र यादव के खिलाफ 307 सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी देशराज यादव की रिपोर्ट पर आरोपी जहार सिंह यादव, वीरसिंह यादव, महेन्द्र यादव और कल्ला यादव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस झगड़े में दूसरे पक्ष के कल्ले यादव ने 12 बोर की बंदूक से फायर झोंक दिया। रिंकेश यादव के पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कुल 12 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक पक्ष के सर्वाधिक 8 लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।