शिवपुरी। बीते रोज शिवपुरी जिले में मानसून की पहली बारिश से किसानों सहित लोगों को गर्मी से निजात मिली है। परंतु इसी दौरान एक दुख:द खबर जिले के दिनारा कस्बे से आई। जहां तेज आंधी के चलते ऑवर ब्रिज के नीचे टिक्की का ठेंला गलाने बाले युवक के सिर पर पत्थर गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जीतू उर्फ जितेन्द्र कुशवाह पुत्र मुन्नालाल कुशवाह उम्र 28 साल निवासी दिनारा कस्बे में हाइवे के ओवरब्रिज के नीचे सडक़ किनारे टिक्की का ठेला लगाता है। हर दिन की तरह ठेला लगाकर बैठा हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज आंधी आई और बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच एक घर के छज्जे पर रखा फर्शी पत्थर आंधी के साथ उडक़र जीतू के सिर में आकर लगा।
जिससे उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी की व्यवस्था की और इलाज के लिए झांसी ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही जीतू ने दम तोड़ दिया। जीतू की फरवरी 2018 में ही शादी हुई थी। मौत के बाद कस्बे में मातम छा गया। परिजनों ने मौत के बाद थाने में सूचना नहीं दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।