शिवपुरी। वैसे तो करण अर्जुन फिल्म का गाना छत पर सोया था बहनोई,में तन्नै समझ कर सो गई। मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई.....उस जमाने में बच्चे बच्चे की जबान पर छाया हुआ था। परंतु उक्त गाना बीते रोज शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में चरित्रात हुआ। जहां एक महिला अपने पति के धौके में अपने पडौसी के साथ सो गई। इतना ही नहीं महिला ने पति समझ कर उक्त पडौसी से संबंध भी बना लिए। जब महिला को पता चला कि वह उसका पति नहीं बल्कि पडौसी है तो महिला ने उक्त मामले की शिकायत नरवर थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में निवासरत एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर खटिया पर सो रही थी। तभी कस्बे में ही निवासरत पडौसी माधौसिंह आकर खटिया पर बैठ गया। महिला माधौसिंह को अपना पति समझ बैठी और महिला ने पडौसी के साथ संबंध भी बना लिए। इस दौरान आरोपी कुछ नहीं बोला। जब महिला ने संबंध बनाने के बाद देखा तो वह जिसे अपना पति समझ रही थी वह पति न होकर पडौसी निकला।
महिला ने उक्त घटनाक्रम की सूचना अपने परिजनों को दी। जहां परिजन महिला को लेकर नरवर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।