जनसुनवाई: दलित धनीराम जाटव पर है बीपीएल राशनकार्ड, फिर भी दबंगई के चलते नहीं मिलता राशन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। यह पहला मामला नहीं है जब जनसुनवाई में दलित लोगों ने दबंगों पर बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से गरीबों के हकों को डकारा नहीं हो। इससे पहले भी कई मामले प्रशासन की नजर में आते रहें। परंतु प्रशासन ने उक्त मामले में लिप्त आरोपीयों पर कार्यवाही न कर इन दबंगों के हौसले बुलंद कर रखे है। आज भी जनसुनवाई में ग्राम राजा की मुठैैरी निवासी दलित धनीराम जाटव ने प्रशासन पर असुनवाई का आरोप लगाते हुए दबंग की शिकायत की है। 

आज जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचे ग्राम पंचायत राजा की मुढेरी के धनीराम जाटव ने आवेदन देते हुए बताया है कि वह बेहद गरीब और बीपीएल का राशन कार्ड धारी पात्र व्यक्ति होने के बाद भी उसको उसके राशन से वंचित करने का षड्यंत्र रचा गया है। किसी अन्य व्यक्ति के नाम की पर्ची उसके राशन कार्ड पर बनाकर चिपका दी गई। जिससे उसको राशन से वंचित किया गया जब उस व्यक्ति द्वारा फूड अधिकारी व जिला कलेक्टर को अपनी आपबीती बताई। 

फरियादी दलित ने बताया है कि उसको 1 कुटीर आवंटित हुई थी लेकिन उस कुटीर का पैसा और कुटीर दोनों ही से वंचित है आज तक वह एक झोपड़ीनुमा अस्थाई कच्चे मकान में रह रहा है। गांव में सरपंची कर रहे दीपेन्द्र जादौन ने उससे कूटीर के एवज में 5000 की रिश्वत ली गई थी लेकिन आज दिनांक तक कुटीर तैयार नहीं हो सकी और कुटीर के सारे पैसे सरपंच सेक्रेटरी ने मिलकर हजम कर लिए। 

इन व्यक्तियों के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रार्थी अति गरीब है यदि किसी को उसकी बात पर कोई संदेह है तो कोई भी जिले का अधिकारी आकर ग्राम राजा की मुडैरी में आकर जांच करने का आग्रह भी किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!