बिजली के मनमाने बिलों ने किसान और आमजन की कमर तोड़ दी: केशव सिंह तोमर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही भाजपा भगाओ किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा तृतीय चरण में पोहरी विधानसभा के नरवर क्षेत्र के 1 दर्जन  ग्रामों में पहुँची। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर ने बताया की किस तरह भाजपा सरकार बिजली के मनमाने बिल देकर किसान एवं आमजनों को लूट रही है एक ही घर में दो या तीन बिजली के बिल देकर किसानों को प्रताडि़त किया जाता है। एक नाम से दो दो बिजली के बिल देकर किसानों को आर्थिक ओर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
 
यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, पिपलोदा बंधू, पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस पोहरी संजीव शर्मा बंटी भैया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मतचरण शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसनेता कैलाश कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस राकेश सोनी, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह, किसान कांग्रेस जिला महामन्त्री अजय पाल सिंह वैश। 

मंडलम अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह बैश, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधव सिंह गुर्जर, सेवादल प्रभारी अनूप सिंह चंदेल,अरविन्द सिंह वैश, किशन सिंह रावत, बाबूलाल ओझा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। यात्रा पोहरी विधानसभा के नरवर क्षेत्र के चकरामपुर, कठेंगरा, नन्दपुर, नयागाँव, मोटिन, गनियार, सोन्हर, भरतपुर, ग्वालिया, नरौआ, दावर अली आदि एक दर्जन ग्रामों में पहुँची।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!