कोलारस। जिले के कोलारस कस्बे में जूस की दुकान संचालित करने वाले एक युवक के साथ जूस पीने आए ग्राहकों ने जूस के रूपए मांगने पर मारपीट कर दी और उसकी दुकान का सामान फेंक दिया। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जिसकी शिकायत पीडि़त दुकानदार ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 427, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र मानसिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी राजपुर घनश्याम लोधी की दुकान के सामने जूस की दुकान संचालित करता है। विगत शाम आरोपी रामबलि धाकड़, विष्णु धाकड़ निवासी खैराई एवं उनके दो अन्य साथी आकाश की दुकान पर जूस पीने आए जहां जूस पीने के बाद आरोपियों से जब रूपए मांगे तो आरोपियों ने रूपए देने से इंकार कर दिया और आकाश के साथ गाली गलौच शुरू कर दी।
जब फरियादी ने आरोपियों को गाली देने से रोका तो चारों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और वहां से बिना रूपए दिए भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।