शिवपुरी। विगत दिवस उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के निर्देश के पालन में अधिवक्ता संघ करैरा द्वारा न्यायालीयन कार्य में भाग नहीं लिया और प्रतिवाद दिवस मनाया।
हमलावरों पर कार्यवाही कराने के लिए अधिवक्ता संघ द्वारा अभिभाषक संघ के सदस्य एवं कांग्रेस अनु. जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ. केएल राय के नेतृत्व में एसडीएम करैरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों अभिभाषक संघ करैरा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन दुबे, नबाव सिंह वैसला, अश्वनी शर्मा, बृजेश शर्मा, कैलाश यादव, प्रमोद सक्सेना, उत्तम सिंह लोधी, गुलाब सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र विलैया, रामकृष्ण विलैया, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, रघुवरदयाल मिश्रा, पीएस शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।