शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन से दो यात्रियों के बैग चुराने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद कल जीआरपी पुलिस ने दोनों चोरों को बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर उनके पास से यात्रियों के चुराए दोनों बैग व दो हजार रूपए नगदी बरामद कर लिए हैं। उक्त दोनों चोर पोहरी क्षेत्र के झिरी निवासी हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार 25 जून को इंदौर निवासी दर्शन सिंह जाट इंदौर देहरादून एक्सप्रेस से एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन रात अधिक होने के कारण वह रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय के सामने सो गए।
जिनके पास खोड़ क्षेत्र में निवासरत रामदास आदिवासी अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात चोर दोनों यात्रियों के बैग चुरा ले गए। जिनमें से दर्शन सिंह जाट के बैग में दो हजार रूपए नगद रखे हुए थे। रात्रि में घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दोनों पीडि़त यात्रियों ने दी।
जिस पर जीआरपी थाना टीआई संजय इक्का ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जिसमें दो संदिग्ध देखे गए और इसके बाद उन दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू की गई और कल पुलिस ने उक्त दोनों चोरों को बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अपने नाम नीरज पुत्र विजय परिहार और बसंत परिहार निवासी झिरी बताया और रेलवे स्टेशन से बैग चोरी करना शुरू कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने उक्त माल बरामद कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।