मतदाता सूची में लापरवाही: दो BLO निलंबित, BEO को कारण बताओ नोटिस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षक के तहत डोर टू डोर किए जा रहे सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में दो बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को निलंबित कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोलारस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निलंबित किए गए कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 234 के बीएलओ के रूप में नियुक्त सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खतौरा पवन यादव को और मतदान केन्द्र क्रमांक 256 के बीएलओ के रूप में नियुक्त सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय टीला खुर्द बलवीर लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएलओ के कार्य को समय-समय पर निरीक्षण न करने के आरोप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ए.के.अटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!