फिजीकल पुलिस की शिकायत करने यशोधरा राजे के पास पहुंचे घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर में दो दिवसीय दौरे पर आई यशोधरा राजे सिंधिया से मिलने आज कुशवाह परिवार के सदस्य पहुंचे। जहां कुशवाह समाज के लोगों ने फिजीकल पुलिस पर कार्यवाही न करने और दूसरे पक्ष की और से जबरन झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में यशोधरा राजे सिंधिया ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने की बात कही। इस दौरान सबसे अहम बात यह है कि इस मामले में पीडि़त पक्ष यशोधरा राजे से मिलने के लिए चिलचिलाती धूप में सक्रिट हाउस में पड़े रहे। 

विदित हो कि बीते दो दिन पूर्व मुरम के रूपए मांगने को लेकर हुए विबाद में दबंग राठौर परिवार ने घर में घुसकर कुशवाह परिवार पर हमला बोल दिया था। इस हमले के दौरान एक नाबालिग किशोरी बीच बचाब करने आई तो आरोपीयों ने किशोरी को छत से फैंक दिया। उसके बाद जब फरियादी शिकायत करने गए तो पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। उसके बाद जैसे ही पीडि़त पक्ष पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो आनन-फानन में पुलिस ने राठौर परिवार की और से मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस कायमी कर ली। 

इस मामले में कुशवाह परिवार की ओर से बुजुर्ग महिला सहित पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर पुलिस ने पीडित पक्ष का मेडीकल भी कराना उचित नहीं समझा। पुलिस के इस बर्बतापूर्ण रबैये को लेकर पीडि़त पक्ष ने यशोधरा राजे से न्याय की गुहार लगाई। जहां यशोधरा राजे सिंधिया ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!