शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्ट रोड पर आतिशबाजी और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले पुरूषोत्तम खंडेलवाल के पुत्र अभिषेक खंडेलवाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ मौजूद है। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी अत: ग्वालियर रैफर कर दिया गया। अस्पताल चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 8 बजे अभिषेक को बेहोशी के हालत में अस्पताल लाया गया था। वह बोलने की स्थिती में नही था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन अभिषक की हालत गंभीर होती जा रही थी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख ग्वालियर रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि खंडेलवाल परिवार में गंभीर विवाद चल रहा था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।