बडी खबर: सुसर की हत्या, पत्नि का रेता गला, दोनो को जिंदा जलाने की कोशिश

0
शिवपुरी। शहर के राठौर मोहल्ले में रहने वाले महेश उपाध्याय की हत्या और उनकी नवविवाहिता बेटी का हत्या का प्रयास मृतक के दामाद और और उसके दोस्तों द्वारा करने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का दामाद अपनी पत्नि को अपनी ससुराल लेने इंदौर से शिवपुरी आया था। अपनी बेटी को छोडने मृतक महेश उपाध्याय भी अपने दमाद और उसके दोस्तो के साथ इंदौर गए थे। इंदौर पहुचने से पूर्व सोनकच्छ थाने अतंर्गत इस हत्याकांण्ड को अंजाम दिया गया है। खबर मिल रही है कि दमाद और उसके साथियो के द्वारा पिता-पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया था। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राठौर मोहल्ले में किराने की दुकान संचालित करने वाले महेश उपाध्याय उम्र 55 वर्ष की बेटी रजनी उम्र 32 वर्ष का विवाह तीन माह पूर्व 8 मार्च को इंदौर के रहने वाले विशाल व्यास के साथ हुआ था। रजनी की ससुराल में कोई अन-बन हो गई थी इस कारण पिछले 1 माह से वह शिवपुरी आकर अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को इंदौर से विशाल व्यास अपने 2 और मित्रो के साथ अपनी पत्नि रजनी को अपने साथ जे जाने के लिए कहने लगे। मृतक महेश उपाध्याय ने अपनी बेटी को घर से अकेले विदा नही किया वह भी अपने दमाद ओर बेटी के साथ दमाद के साथ इंदौर रवाना हो गए। 

खबर मिल रही है कि दमाद विशाल ने इंदौर के बजाय रास्ते में सोनकच्छ में ही कार रोक दी। फिर पत्नी और ससुर को जिंदा जलाने का प्रयास किया लेकिन वे दोनों ऊपरी कपडे उतारकर खेत की ओर भागकर बच गए। लेकिन अंदर खेत गीला होने से फंसकर गिर गए तो आरोपी विशाल व्यास इंदौर ने अपने दोस्त सूरजसिंह ठाकुर व सन्नी गुप्ता तीनों निवासी इंदौर के साथ ससुर महेश उपाध्याय के सर पर जब तक पत्थर मारते रहे तब तक महेश ने प्राण नही त्याग दिए। 

फिर इन तीनो ने रजनी को दबौच लिया ओर उसका गला रेत दिया। इसके बाद यह समझकर फरार हो गए कि दोनों मर गए हैं। सुबह राहगीर ने देखा तो खेत में एक पुरुष के पास महिला अद्र्धनग्न हालत में अचेत थी। पास जाकर देखा तो महेश की मौत हो चुकी थी जबकि पास पडी लेकिन  रजनी व्यास की सांसें चल रही थीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से इंदौर रेफर किया जहां वह कोमा में है, उपचार चल रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!