कुटीर को लेकर दो भाईयों में विवाद: भाई औैर भाभी ने छोटे भाई को कूट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिरौला में भाभी व भाई ने मिलकर छोटे भाई की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण कुटीर को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। केवलिया पुत्र कलुआ जाटव निवासी चिरौला ने बताया कि चिरौला गांव में उसकी एक कुटीर है। 

इसी कुटीर को लेकर सोमवार को शाम के समय उसके बड़े भाई गोपाल जाटव व भाभी पूजा जाटव उससे विवाद करने लगे। यह विवाद इतना बढ़ा कि गोपाल व पूजा गाली-गलौंज करने लगे। 

देखते ही देखते दोनों ने मिलकर केवलिया की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!