शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत 40 नंबर कोठी के पास निवासरत एक युवती घर से अचानक गायव हो गई। इस मामले की सूचना युवती के पिता ने देहात थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती के परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी पुत्री का विबाह चार माह पहले ही शांतिपुरम कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद बीते कुछ दिनों पूर्व युवती अपने मायके आई हुई थी।
बीते सोमवार को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।