पोहरी। जिले के पोहरी थाना अंतर्गत नवीन बस स्टैंड पर परचूने की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे सुरंग सी बनाकर दुकान में रखा सामान सहित नगदी चुरा ले गए। इस मामले की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के दौरान लगी। तत्काल दुकानदार ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी नंदकिशोर गुप्ता जब आज सुबह अपनी दुकान पर गए तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला जब देखा तो दुकान में पीछे से सुरंग बनाकर दुकान से सामान चुराया है। प्रथम द्रष्टया देखकर यही लगता है यह चोरी किसी कम उम्र के लोग द्वारा चोरी की गई है। दुकानदार द्वारा बताया गया कि दुकान से बीड़ी,सिगरेट,तम्बाखू,गुटका सहित नगदी चुरा ले गए। करीब 10 हजार रुपए की चोरी बताई जा रही है।
पोहरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थिति है दुकान
आज रात्रि में चोरों द्वारा दी गई बारदात ने पुलिस की गस्त व्यवस्था पर साबलियां निशान लगा दिया है। जिस जगह बारदात को अंजाम दिया गया है वह महज पुलिस थाना पोहरी से 50 मीटर की दूरी पर स्थिति है। अब जब पुलिस थाने के पास ही चोरों के इतने होसले बुलंद हैै तो गांव की स्थिति क्या होगी यह सोचनीय पहलू है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।