HELP मांगने पहुंची महिला से TOLL PLAZA के गार्डों ने किया गैंगरेप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां मुडखेड गांव के पास स्थिति टोल प्लाजा पर अपने पति से पिटने के बाद मदद मांगने पहुंची एक महिला के साथ टोल प्लॉजा पर स्थिति दो सुरक्षाकर्मियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने सुभाषपुरा थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार केरऊ निवासी एक आदिवासी महिला के साथ प्रांजल सिकरवार निवासी शिवपुरी व राहुल चौहान निवासी मोहना जो पार्थ फोरलेन निर्माण कम्पनी के कर्मचारी बताए जाते है ने उस समय गैंगरेप कर दिया जब महिला अपने पति से झगड़ा होने पर मदद मांगने के लिए घर से भाग कर आ गई। महिला को लगा की उक्त सुरक्षा कर्मी उसकी मदद करेंगें। परंतु यहां तो उक्त रक्षक की भक्षक बन गए। 

महिला ने बताया है कि जैसे ही वह पति की पिटाई से बचने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंची तो उसे दो सुरक्षाकर्मी दिखाई दिए। महिला ने उक्त दोनों सुरक्षा कर्मीयों को रोते हुए अपनी परेशानी बया की। तभी दोनों युवकों ने उससे पूछा कि तुम्हे कहां चोट आई है,हमें दिखाओ और इसके बाद बहला-फुसला कर वे उसे अपने साथ ले गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सुबह होते ही महिला सुभाषपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी । पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!